भारतीय सेना और सिंगापुर के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय अभ्यास, संयुक्त सैन्य अभ्यास अग्नि वॉरियर (XAW-2024) का 13वां संस्करण 30 नवंबर 2024 को देवलाली (महाराष्ट्र) की फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ।
28 से 30 नवंबर, 2024 तक आयोजित तीन दिवसीय अभ्यास में सिंगापुर सशस्त्र बल की जिस टुकड़ी ने भाग लिया, उसमें सिंगापुर आर्टिलरी के 182 कर्मी शामिल थे।
भारतीय सेना की तरफ से आर्टिलरी रेजिमेंट के 114 सैनिक शामिल इस अभ्यास में शामिल हुए थे।
उद्देश्य : अभ्यास ‘एक्सएडब्ल्यू-2024’ का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक बहुराष्ट्रीय बल के रूप में एकजुटता हासिल करने के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को अधिकतम करना था।
इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की आर्टिलरी द्वारा संयुक्त गोलीबारी कार्य योजनाओं, क्रियान्वयन और नई पीढ़ी के उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।