अमेरिका ने भारत को लौटार्इं 1,400 से अधिक लूटी गई कलाकृतियाँ

  • दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से चुराई गई कलाकृतियों को वापस लाने की चल रही पहल के तहत, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को 10 मिलियन डॉलर मूल्य की 1,400 से अधिक लूटी गई कलाकृतियाँ लौटा दी हैं।
  • इससे सम्बन्धित अमेरिकी अधिकारियों ने 13 नवम्बर, 2024 को साझा की गई जानकारी के अनुसार लौटाई गई कलाकृतियों में मध्यप्रदेश से एक दिव्य नर्तकी की बलुआ पत्थर की मूर्ति और राजस्थान से तनेसर देवी मां की मूर्ति भी शामिल है।
  • तनेसर देवी मां की मूर्ति :  हरे-भूरे रंग के पत्थर से बनी यह मूर्ति राजस्थान के तनेसर-महादेव गांव से लूटी गई थी। 

न्यूज फैक्ट

  • अमेरिका और भारत ने अवैध व्यापार को रोककर और चुराई गई प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लौटाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके सांस्कृतिक संपत्ति की रक्षा के लिए एक समझौते पर जुलाई 2024 में हस्ताक्षर किए थे। 
  • अमेरिका ने सितम्बर 2024 मेंभारत को 297 चोरी की गई प्राचीन वस्तुएं वापस की थीं, जो लगभग 4000 साल पुरानी हैं।

Related News