जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025
- शीर्षक : जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025 (Climate Change Performance Index ‘CCPI’ 2025)
- जारीकर्ता : जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टिट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल
- जारी करने की तिथि : 20 नवम्बर, 2024
- शीर्षस्थ देश : डेनमार्क
|
- उक्त जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) बाकू, अजरबैजान में 11-22 नवम्बर, 2024 को आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के पक्षों का 29वां सम्मेलन (COP 29) में किया गया।
- ‘सीसीपीआई-2025’ में 90% वैश्विक उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार 63 देशों और यूरोपीय संघ की जलवायु प्रगति का मूल्यांकन किया गया है।
- उत्सर्जन, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु नीति के मामले में विश्व के सबसे बड़े उत्सर्जकों पर नजर रखने वाला ‘सीसीपीआई’ निम्नांकित चार श्रेणियों में देशों के प्रदर्शन का आकलन करता है-
- ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन (कुल स्कोर का 40 प्रतिशत) नवीकरणीय ऊर्जा (20 प्रतिशत) ऊर्जा उपयोग (20 प्रतिशत) जलवायु नीति (20 प्रतिशत)।
- ‘सीसीपीआई 2025’ में प्रथम तीन स्थान रिक्त हैं, क्योंकि कोई भी देश खतरनाक जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है।
- सूचकांक में चौथा स्थान डेनमार्क को दिया गया है।
- इस सूचकांक में ग्रीनहाउस गैस के दो सबसे बड़े उत्सर्जक चीन और अमेरिका क्रमश: 55वें और 57वें पर बने हुए हैं।
सूचकांक में शीर्षस्थ 10 राष्ट्र
रैंक |
देश |
स्कोर |
रैंक |
देश |
स्कोर |
1 |
– |
– |
6 |
यूके |
69.29 |
2 |
– |
– |
7 |
फिलीपीन्स |
68.41 |
3 |
– |
– |
8 |
मोरक्को |
68.32 |
4 |
डेनमार्क |
78.37 |
9 |
नॉर्वे |
68.21 |
5 |
नीदरलैण्ड |
69.60 |
10 |
भारत |
67.99 |
सूचकांक में निम्नस्थ 5 राष्ट्र
रैंक |
देश |
स्कोर |
रैंक |
देश |
स्कोर |
67 |
ईरान |
17.47 |
64 |
रूस संघ |
23.54 |
66 |
सऊदी अरब |
18.15 |
63 |
कोरिया गणराज्य |
26.42 |
65 |
यूएई |
19.54 |
|
सीसीपीआई 2025 में भारत
- जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI 2025) में भारत विगत वर्ष की तुलना में तीन पायदान फिसलकर 67.99 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर आ गया है।
- ‘सीसीपीआई 2024’ में भारत 70.25 अंकों के साथ 7वें स्थान पर था।
- भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 2.9 टन कार्बन डाइ आॅक्साइड समतुल्य (tCO2e) पर बना हुआ है, जो वैश्विक औसत 6.6 tCO2e से काफी कम है।
- सीसीपीआई 2025 में भारत के पड़ोसी देश की स्थिति
- ‘सीसीपीआई 2025’ में पाकिस्तान 31वें स्थान (स्कोर : 56.85) और चीन 55वें स्थान (स्कोर : 44.15) पर है।