प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार  (Sri Lanka Mitra Vibhushana award) से सम्मानित किया गया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोलम्बो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने 5 अप्रैल, 2025 को प्रदान किया गया।
  • यह विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है।
  • यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को श्रीलंका के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • ‘मित्र विभूषण पुरस्कार’ प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान है।
  • प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त अन्य पुरस्कार-

क्रम

देश पुरस्कार

वर्ष

1 श्रीलंका मित्र विभूषण’ 2025
2 मॉरीशस ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 2025
3 बारबाडोस मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस 2024, प्रदान 2025
4 कुवैत ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर 2024
5 गुयाना द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस 2024
6 नाइजीरिया ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर 2024
7 डोमिनिका डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 2024
8 ग्रीस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 2023
9 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

 

2023
10 मिस्र ऑर्डर ऑफ द नाइल 2023
11 पलाऊ एबाकल अवॉर्ड 2023
12 फिजी कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 2023
13 पापुआ न्यू गिनी ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू 2023
14 भूटान ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो 2021, प्रदान 2024
15 संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर 2020
16 बहरीन किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 2019
17 मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन 2019
18 रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 2019, प्रदान 2024
19 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ऑर्डर ऑफ जायद 2019
20 फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन 2018
21 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान 2016
22 सऊदी अरब ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद 2016

Related News