राजस्थान विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने जीती 5 सीटें
- राजस्थान की 16वीं विधानसभा की रिक्त सात सीटों के लिए नवम्बर 2024 में सम्पन्न उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है।
शेष 2 में से 1-1 विधानसीट कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने जीती है।
- वर्तमान राजस्थान विधानसभा की रिक्त 7 सीटों पर मतदान 13 नवम्बर, 2024 को तथा मतगणना 23 नवम्बर, 2024 को सम्पन्न हुई।
उपचुनाव परिणाम
उपचुनाव सीट विजयी प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीत का अंतर
- झुंझुनंू राजेन्द्र भाम्बू (भाजपा) अमित ओला (कांग्रेस) 42848
- रामगढ़ सुखवंत सिंह (भाजपा) आर्यन जुबेर (कांग्रेस) 13636
- दौसा दीन दयाल बैरवा (कांग्रेस) जगमोहन मीणा (भाजपा) 2300
- देवली-उनियारा राजेन्द्र गुर्जर (भाजपा) नरेश मीणा (निर्दलीय) 41121
- खींवसर रेवन्तराम डांगा (भाजपा) कनिका बेनीवाल (राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी) 13901
- सलूम्बर शांता अमृतलाल मीणा (भाजपा) जितेश कुमार कटारा (भारत आदिवासी पार्टी) 1285
- चौरासी अनिल कुमार कटारा (भारत आदिवासी पार्टी) कारीलाल (भाजपा) 24370
सबसे बड़ी और छोटी जीत : राजस्थान विधानसभा के इस उपचुनाव में सर्वाधिक मतांतर से जीत झुंझुनंू विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेन्द्र भाम्बू (42848) की रही।
इस उपचुनाव में सबसे कम मतांतर जीतने वाली प्रत्याशी भी भाजपा की शांता देवी मीणा रही, जिन्होंने सलूम्बर सीट मात्र 1285 मतों से जीती।
पृष्ठभूमि
यह उपचुनाव झुझुनंू सीट से बृजेंद्र सिंह ओला के त्यागपत्र, रामगढ़ सीट विधायक जुबेर खान की मृत्यु , दौसा सीट मुरारी लाल मीणा के त्यागपत्र, देवली-उनियारा सीट हरीश चंद्र मीणा के त्यागपत्र, खींवसर सीट हनुमान बेनीवाल के त्यागपत्र, सलूम्बर सीट विधायक अमृत लाल मीणा की मृत्यु तथा चौरासी राजकुमार रोत के त्यागपत्र के कारण रिक्त होने के कारण करवाया गया था।
16वीं विधानसभा की वर्तमान स्थिति
- ’इस उपचुनाव के सम्पन्न होने के साथ ही राजस्थान की 16वीं विधानसभा अपने सभी 200 सदस्यों के साथ पूूर्ण हो गई है।
16वीं राजस्थान विधान सभा (200) : दलवार स्थिति
पार्टी सीट
- भारतीय जनात पार्टी 119
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 66
- भारत आदिवासी पार्टी 4
- बहुजन समाज पार्टी 2
- राष्ट्रीय लोक दल 1
- निर्दलीय 8