विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र में महायुती और झारखण्ड में इंडिया गठन विजयी
- देश के दो प्रमुख राज्यों- महाराष्ट्र और झारखण्ड विधानसभाओं के लिए मतदान नवम्बर 2024 में सम्पन्न हुआ।
- इन विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुती गठबंधन और झारखण्ड में झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की।
- इस प्रकार दोनों ही राज्यों में पूर्ववर्ती दलों की सत्ता बरकरार रहेगेी।
- झारखण्ड में मतदान दो चरणों (13 और 20 नवम्बर, 2024) और महाराष्ट्र में मतदान एक चरण (20 नवम्बर, 2024) में सम्पन्न हुआ।
- दोनों ही राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर, 2024 को आयोजित की गई।
|
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
- 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सम्पन्न चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुती गठबंधन ने 235 या 233 या 230 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की।
- यहाँ कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन मात्र 48 या 49 सीटें ही जीत पाने में सफल रहा।
दलवार चुनाव परिणाम (कुल 288)
- भारतीय जनता पार्टी : 132
- शिवसेना-एसएचएस : 57
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीं : 41
- शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) :20
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 16
- एनसीपी शरदचंद्र पवार : 10
- समाजवादी पार्टी : 2
- जन सुराज्य शक्ति : 2
- राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी : 1
- राष्ट्रीय समाज पक्ष : 1
- एआईएमआईएम : 1
- सीपीआई(एम) : 1
- भारतीय किसान और श्रमिक पार्टी : 1
- राजर्षि शाहू विकास अघाड़ी : 1
- निर्दलीय : 2
प्रमुख दलों का वोट प्रतिशत :
- भाजपा : 26.77%, शिवसेना-एसएचएस : 12.32%, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 12.42%, एनसीपी शरदचंद्र पवार : 11.28%, एनसीपी : 9.01% और शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) : 9.96%
झारखण्ड विधानसभा चुनाव
- 81 सदस्यीय झारखण्ड विधानसभा में इंडिया (क.ठ.ऊ.क.अ) गठबंधन कुल 56 सीटें जीतने में सफल रहा।
- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 34, कांग्रेस 16, आरजेडी ने 4 और सीपीआईएमएल ने 2 जीतीं।
- झारखण्ड में एनडीए गठबंधन में से भाजपा को 21, लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास, जेडीयू और आजसू ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की।
दलवार चुनाव परिणाम (कुल 81)
झारखंड मुक्ति मोर्चा- जेएमएम – 34
भारतीय जनता पार्टी – 21
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 16
राष्ट्रीय जनता दल- आरजेडी – 4
सीपीआई(एमएल)(एल) – 2
आजसू पार्टी – 1
लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) – 1
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा – 1
जनता दल (यूनाइटेड)- 1
प्रमुख दलों का वोट प्रतिशत :
- भाजपा : 33.18%, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) : 23.44% और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 15.56%
लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव 2024 : परिणाम
- उपर्युक्त विधानसभा चुनावों के साथ ही भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों तथा 14 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव हेतु मतदान करवाए गए थे, जिनके संक्षिप्त परिणाम निम्नानुसार हैं।
लोकसभा उपचुनाव
- वायनाड उपचुनाव : कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा सीट छोड़ने से रिक्त हुई इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ही प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीत हासिल की है।
- उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (Communist Party of India) के सत्यन मोकेरी को 4.10 लाख मतों के अंंतर से पराजित किया।
- नांदेड उपचुनाव : महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीती है।
- यहाँ कांग्रेस के रवीन्द्र्र वसंत राव चव्हाण ने भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे को 1457 वोट से हराया।
विधानसभा उपचुनाव परिणाम
राज्य उपचुनाव की सीटें दलों द्वारा विजित सीट
असम (5) भाजपा : 3, असम गण परिषद् : 1, युनाईटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल : 1
बिहार (4) भाजपा : 2, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) : 1, जनता दल (यू) : 1
छत्तीसगढ़ (1) भारतीय जनता पार्टी : 1
गुजरात (1) भारतीय जनता पार्टी : 1
कर्नाटक (3) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 3
केरल (2) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : 1, सीपीआई (एम) : 1
मध्यप्रदेश (2) भाजपा : 1, कांग्रेस : 1
मेघालय (1) नेशनल पीपुल्स पार्टी : 1
पंजाब (4) आम आदमी पार्टी : 3, कांग्रेस : 1
राजस्थान (7) भाजपा : 5, कांग्रेस : 1, भारत आदिवासी पार्टी : 1
सिक्किम (2) सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा : 2
उत्तर प्रदेश (9) भाजपा : 6, समाजवादी पार्टी : 2, राष्ट्रीय लोक दल : 1
उत्तराखण्ड (1) भारतीय जनता पार्टी : 1
पश्चिम बंगाल (6) आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस : 6