डोनाल्ड ट्रंप चुने गए अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप : 47वें राष्ट्रपति

  • अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए सम्पन्न चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को एक फिर देश का 47वाँ राष्ट्रपति चुना गया है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव हेतु मतदान 5 नवम्बर, 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक राज्य और कोलंबिया जिले के मतदाताओं ने इलेक्टोरल कॉलेज के लिए निर्वाचकों को चुना।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 538 का इलेक्टोरल कॉलेज है, अत: चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की आवश्यकता होती है।
  • इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक प्रत्याशी और पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को पराजित किया।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में 312 इलेक्टोरल वोट प्राप्त किए हैं वही उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस 226 इलेक्टोरल वोट ही प्राप्त कर सकीं।

  1. ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद डोनाल्ड ट्रम्प पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें चुनाव हारने के बाद फिर से राष्ट्रपति पद चुना गया है। 
  2. क्लीवलैंड ने 22वें और 24वें राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था।
  3. टम्प ने इससे पहले वर्ष 2017-2021 की अवधि में देश के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
  4. 78 वर्षीय ट्रम्प अमेरिका के सबसे उम्रदराज निर्वाचित राष्ट्रपतियों में से एक हैं। इससे पहले, जो बाइडन भी वर्ष 2020 में 78 की उम्र में राष्ट्रपति चुने गए थे।
  5. ट्रम्प ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जो व्यावसायिक दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में कानूनी अभियोग का सामना करते हुए राष्ट्रपति बनेंगे।

उपराष्ट्रपति

  • ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) अमेरिका के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने इस पद के लिए मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज (Tim Walz) को पराजित किया है।
    •  उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी भारतीय मूल की उषा चिलुकुरी वेंस हैं, जिनका पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के वडलुरु में है।

शपथ ग्रहण 

  •  डोनाल्ड जे. ट्रम्प  और जेडी वेंस देश के क्रमश: 47वें राष्ट्रपति और 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी, 2025 को शपथ ग्रहण करेंगे।

प्रतिनिधि सभा में जीते भारतीय मूल के प्रत्याशी

  • राष्ट्रपति पद के साथ ही अमेरिका के 435 सदस्यीय प्रतिनिधिसभा के लिए सम्पन्न चुनाव में डोनाल्ड जे. ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 222 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर लिया है। 
  • प्रतिनिधिसभा के लिए सम्पन्न चुनाव में 6 भारतीय अमेरिकी नेताओं ने जीत दर्ज की है। इनमें वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जिनिया की ईस्ट कोस्ट सीट से डेमोक्रेट पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल कर इतिहास रचा  है।
  • इनके अलावा, डॉ. अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार अमेरिका चुनाव में मौजूदा भारतीय अमेरिकी सदस्य प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं।
    • उपर्युक्त सभी 5 भारतीय अमेरिकी सदस्य फिर से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं।

नियुक्तियाँ

  • अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आगामी कार्यकाल के लिए कुछ नियुक्तियाँ कर दी हैं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण निम्न्वत हैं-
    •  माइक वाल्ट्ज : अमेरिका का अगला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  
    •  राबर्ट एफ केनेडी जूनियर : स्वास्थ्य मंत्री
    •  एलिस स्टेफनिक : संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत
    •  कैरोलिन लेविट : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव (सबसे युवा)
    •  सूसी विल्स : व्हाइट हाउस का चीफ आॅफ स्टॉफ (इस पद पहली बार किसी महिला की नियुक्ति)

Related News