अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता 2025

क्या है एआईकेईवाईएमई 2025? : यह ‘अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता’ (Africa India Key Maritime Engagement-AIKEYME) अफ्रीका और भारत के मध्य प्रमुख समुद्री सहयोग के पैमाने पर आयोजित होने वाला बहुपक्षीय अभ्यास है।
संस्करण : उद्घाटन संस्करण
आयोजन अवधि : 13-18 अप्रैल, 2025
उद्देश्य : आम क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक समाधान विकसित करना।
सहभागी देश : कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ सह-मेजबान भारत व तंजानिया
भारत के प्रतिनिधि जहाज : आईएनएस चेन्नई (डिस्ट्रॉयर), आईएनएस केसरी [लैंडिंग शिप टैंक (विशाल)] और आईएनएस सुनयना।

Related News